अल्जाइमर का सबसे अच्छा इलाज क्या है?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 11:38

अल्जाइमर क्या है?


अल्जाइमर एक ऐसी बीमारी है जो मेमोरी को नष्ट कर देती है। शुरुआती तौर पर अल्जाइमर से ग्रसित व्यक्ति को बातें याद रखने में कठिनाई हो सकती है और फिर धीरे-धीरे व्यक्ति अपने जीवन में महत्वपूर्ण लोगों को भी भूल जाता है।


अल्जाइमर में यादाश्त कमजोर होने के साथ-साथ कुछ और भी लक्षण दिखाई देने लगते हैं जैसे- पहले लोगों के नाम भूल जाना, अपने विचारों को व्यक्त करने में कठिनाई, निर्देशों का पालन करने में दिक्कत, किसी बात को समझने में भी परेशानी आदि होती है।


अल्जाइमर (Alzheimer) रोग डिमेंशिया (मनोभ्रंश) का सबसे आम कारण है। मस्तिष्क विकारों का एक समूह जिसमें बौद्धिक और सामाजिक कौशल को नुकसान पहुंचता है। अल्जाइमर रोग में, मस्तिष्क की कोशिकाएं कमजोर होकर नष्ट हो जाती हैं, जिससे स्मृति और मानसिक कार्यों में लगातार गिरावट आती है।


वर्तमान समय में अल्जाइमर रोग के लक्षणों को दवाओं और मैनेजमेंट स्ट्रेटेजी के द्वारा अस्थायी रूप से सुधारा जा सकता है। इससे अल्जाइमर रोग से ग्रस्त इंसान को कभी-कभी थोड़ी मदद मिलती लेकिन, क्योंकि अल्जाइमर रोग का कोई इलाज नहीं है, इसलिए जितनी जल्दी हो सके सहायक सेवाओं का सहारा लेना जरूरी होता है।
अल्जाइमर रोग का निदान कैसे किया जाता है?


इस बीमारी की पुष्टि के लिए कोई विशेष टेस्ट नहीं है इसलिए डॉक्टर ऐसी अन्य स्थितियों का परीक्षण करते हैं जिनसे अल्जाइमर रोग के समान लक्षणों का पता चल सके। यह परीक्षण हैं –
अल्जाइमर ( Treatment of Alzheimer) रोग का इलाज कैसे किया जाता है?


वर्तमान में, अल्जाइमर रोग का कोई इलाज नहीं है लेकिन कुछ दवाएं लक्षणों में मदद कर सकती हैं।


कोलेलिनेस्टरेज इनहिबिटर- ये दवाएं एक न्यूरोट्रांसमीटर (एसिटिलकोलाइन) प्रदान करके सेल-टू-सेल कम्यूनिकेशन के स्तर को बढ़ाती हैं जो अल्जाइमर के कारण मस्तिष्क में कम हो जाती हैं। सुधार मामूली ही होता है। कोलेलिनेस्टरेज इनहिबिटर तंत्रिका-मनोविकार के लक्षणों में सुधार कर सकते हैं जैसे कि अवसाद। आमतौर पर निर्धारित कोलेलिनेस्टरेज इनहिबिटर में डेडेजिल (एरीसेप्ट), गैलेंटामाइन (रेजडाइन) और रिवास्टिग्माइन (एक्सेलॉन) शामिल हैं। इन दवाओं के मुख्य दुष्प्रभावों में दस्त, मतली, भूख न लगना और नींद न आना शामिल हैं। कार्डिएक कंडक्शन डिसऑर्डर वाले लोगों में गंभीर साइड इफेक्ट्स के रूप में हृदय गति का धीमा होना और हार्ट ब्लॉक शामिल हो सकते हैं।


मेमेंटाइन (नमेंडा)- यह दवा मध्यम से सीरियस अल्जाइमर रोग के लक्षणों की वृद्धि को धीमा करने के लिए उपयोगी है। इसका उपयोग कभी-कभी कोलेलिनेस्टरेज इनहिबिटर के साथ भी किया जाता है। साइड इफेक्ट्स में कब्ज, चक्कर आना और सिरदर्द शामिल है।


कभी-कभी अल्जाइमर (Alzheimer) रोग से जुड़े व्यवहार लक्षणों को नियंत्रित करने में मदद करने के लिए एंटीडिप्रेसेंट जैसी अन्य दवाओं का उपयोग किया जाता है लेकिन, कुछ दवाओं का उपयोग बहुत सावधानी से किया जाना चाहिए। उदाहरण के लिए कुछ सामान्य नींद की दवाएं – जोलपिडेम (एंबियन), एस्जोपिकलोन (लुनस्टा) जो जोखिम को बढ़ा सकती हैं।


एंटी-डिप्रेसेंट दवाएं- क्लोनाजेपम (क्लोनोपिन) और लॉराजेपम (एटिवन) – भ्रम और चक्कर आने का खतरा बढ़ाती हैं। हमेशा कोई भी नई दवाई लेने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर परामर्श लें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info